About Me

My photo
I am a Freelance Graphic Designer working for Reputed Business Houses and Institutions in Nepal. ALSO,I AM HOLDING WORKSHOPS ON "LEADERSHIP SKILLS". I am also associated as facilitator with Team Nodan International, an organization leading by youth and believes on groups cultural dynamics in order to build any sustainable pattern of change for development. It is one of the leading outdoor training and facilitation institutes of Nepal.

Sunday, December 11, 2011

दो संन्यासी


दो बौद्ध संन्यासी कहीं जा रहे हैं और कीचड़ से भरे मार्ग पर आ लगते हैं. उन्हें सड़क के किनारे एक किशोरी दिखती है जो सड़क पार करने से कतरा रही है कि उसके कपड़े कहीं गंदे न हो जाएँ.
पुराना संन्यासी किशोरी तक जाता है और उसका अभिवादन करता है. फिर वह उसे अपनी बांहों में उठाकर कीचड़ में डग भरता हुआ सड़क के दूसरी ओर ले जाकर छोड़ देता है. फिर दोनों संन्यासी अपने रास्ते चल पड़ते हैं.
उसी रात भोजन करते समय नए संन्यासी ने पुराने संन्यासी से कहा, “मुझे कुछ समझ में नहीं आ रहा. हम संन्यासी हैं और हमें स्त्रियों से बातें करना भी निषेध है, फिर भी आपने उस स्त्री को अपनी बाहों में उठा लिया!”
पुराने संन्यासी ने कहा, “मैंने तो उस लड़की को उसी समय सड़क के दूसरी ओर छोड़ दिया था. तुम उसे अभी भी उठाये घूम रहे हो”.
ऐसा ही है. हम विचारों और मान्यताओं से जकड़े हुए हैं. वे हमारे मन-मष्तिष्क को दुविधाओं और चिंताओं से ग्रस्त रखतीं हैं. हम सर्वथा उनके ही खंडन-मंडन के द्वंद्व में उलझे रहते हैं. इनके कारण हमारी आत्मोन्नति की राह में नित-नये अवरोध आते रहते हैं.

No comments:

Post a Comment